Loading...

महिला शक्ति समूह दल (MSSD) एक सामाजिक और राजनीतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को सशक्त बनाना है। हम समानता, न्याय और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

महिला शक्ति समूह दल — महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय
MSSd MSSd
MSSD MSSD
MSSD MSSD
महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पदयात्रा की घोषणा सदस्य पंजीकरण सूचना
हमारे बारे में

महिला शक्ति समूह दल (MSSD)


महिला शक्ति समूह दल सनातन सभ्यता संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं से प्रेरित महिलाओं की प्रधानता और नेतृत्व वाली एक राजनैतिक संगठन है, जो भारत के समग्र विकास और एक नवीन राजनैतिक शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी प्रेरणा का श्रोत प्राचीन भारतीय दर्शन, मूल्यों, शास्त्र, वेद, पुराण, उपनिषदों व भारतीय संविधान है। हमारा सिद्धांत समस्त भारतीय जनसमुदाय के निजिता कि रक्षा, हक, अधिकार और स्वतंत्रता तथा कल्याण पर आधारित हैं। हम सरकारी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों निजीकरण करने के कतई पक्षधर नहीं है। हमारी सरकार आने पर समस्त सरकारी, सार्वजनिक परिसंपति वापस लिए जाएंगे। क्योंकि सरकारी सार्वजनिक परिसंपत्तियों के खरीदार देश के जनता, गरीबों के मददगार नहीं हो सकती।


हमारा लक्ष्य है एक ऐसी राजनैतिक व्यवस्था का निर्माण करना, जो अत्याचार, भ्रष्टाचार, पापाचार, और अनाचार से मुक्त हो, और जिसमें प्रत्येक व्यक्ति/समूह को समान अवसर, न्याय, और मान-सम्मान प्राप्त हो सके।

और जानें

2 करोड़+

सक्रिय सदस्य

0

राज्यसभा सदस्य

0

लोकसभा सदस्य

0

विधानसभा सदस्य

50+

जिला अध्यक्ष

1000+

कार्यकर्ता

इस सृष्टि संचालन का मूल आधार सहयोग है। गौर करे तो समस्त सजीव, निर्जीव सभी एक दूसरे के परस्पर सहयोग कर रहे हैं। यदि ऐसा न हो तो इस सृष्टि का संतुलन बिगड़ जायेगा। राजनीति में जात पात धर्म संप्रदाय के बीच बढ़ता ऊंच नीच, भेद भाव, द्वंद, द्वेष और असहयोग की भावना एक दिन मानव सभ्यता के अस्तित्व को संकट में ला कर खड़ा कर देगा। महिला शक्ति समूह दल राजनीति में मानवतावाद को स्थापित करेगी।

वसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना कोई एक विशेष जाति, धर्म, सम्प्रदाय, समाज की एकजुटता से संभव नहीं है। अनैतिक, अमानवीय, अमर्यादित, आतातायी शक्तियों के सापेक्ष नैतिक, मानवीय, मर्यादित बुद्धिजीवी वर्ग चाहे वह किसी जाति-पाती धर्म सम्प्रदाय का हो उन्हें कदम-ताल, दिल से दिल मिलाना होगा। अन्यथा किसी भी देश जाती-पाती, धर्म-सम्प्रदाय, किसी खास जुनूनी मान्यतावाद की लड़ाई में कमजोर और खोखला होता चला जाएगा।

जब एक मत, पंथ, जाती पाती धर्म सम्प्रदाय के बैनर तले लोग वर्चस्व की लड़ाई लड़ेंगें तो निःसंदेह दूसरे मान्यतावादी लोगों से खूनी संघर्ष होगा। जब लोग मान्यतावाद से बाहर निकल कर मानवतावाद के स्वर बुलंद करेंगें तो निश्चित ही आपसी एकता, सहयोग, सौहार्द, प्रेम व तरक्की होगा। महिला शक्ति समूह दल की सरकार मानवतावादी होगी।

राजनीति यदि किसी एक मान्यतावाद के परिसिमा में न रहकर विभिन्न मान्यताओं के सकारात्मक पहलुओं पर गौर कर किया जाए तो वह नि:संदेह मानवतावाद के सर्वश्रेष्ठ बिंदु होगा।

जिसकी माता जीवित है, वह सनाथ है। पुत्र समर्थ हो या असमर्थ, दुर्बल हो या पुष्ट, माता उसका पालन करती है। माता के समान कोई तीर्थ, कोई पुण्य नहीं है, माता के समान कोई रक्षक नहीं है। गर्भ में धारण करने के कारण माता 'धात्री' है, जन्म देने वाली होने से 'जननी' है, अंगों की वृद्धि करने के कारण 'अंबा' है, वीर पुत्र का प्रसव करने के कारण 'वीरप्रसू' कहलाती है, शिशु की शुश्रूषा करने से वह 'शक्ति' कही गई है तथा सदा सम्मान देने के कारण उसे 'माता' कहते हैं। माता की बराबरी कोई नहीं कर सकता। माता सदैव, आदरणीय, वंदनीय, पूज्यनीय है।

महिला शक्ति समूह दल की सरकार माताओं की सरकार।

इतिहास

महिला शक्ति समूह दल का इतिहास

img

2022

मनन चिंतन सभा

मनन चिंतन सभा

आजमगढ़ में महिलाओं ने पहली बार एकत्र होकर ‘मनन चिंतन सभा’ में नारी अत्याचार, सामाजिक उपेक्षा और पुरुष प्रधान मानसिकता पर गंभीर चर्चा की। इस सभा में यह भी महसूस किया गया कि यदि महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहेंगी तो समाज और राजनीति दोनों ही पिछड़ जाएंगे। बदलाव का बीज यहीं बोया गया जिसने आगे चलकर एक नए राजनीतिक आंदोलन का रूप लिया।

2023

राजनीतिक दल का गठन

राजनीतिक दल का गठन

सभा के निर्णय से प्रेरित होकर महिलाओं ने अपने स्वयं के राजनीतिक दल के गठन की तैयारी शुरू की। लंबे विमर्श और तैयारियों के बाद चुनाव आयोग में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। यह कदम केवल राजनीति में भागीदारी के लिए नहीं बल्कि समाज में महिलाओं की वास्तविक आवाज़ को मजबूत करने और उनके अधिकारों को संस्थागत स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी।

2024

संघर्ष, संकल्प और जागरूकता

संघर्ष, संकल्प और जागरूकता

20,000 से अधिक महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत संकल्प लिया कि अब समूह से संसद तक जाएंगी और देश का नेतृत्व करेंगी। इस अभियान ने महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक जागरूक बनाया। यह सिर्फ़ एक आंदोलन नहीं बल्कि महिलाओं के सामूहिक संघर्ष और संकल्प का प्रतीक बना, जिसने पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा और विश्वास जगाया।

2025

जन समर्थन और विस्तार

जन समर्थन और विस्तार

महिला शक्ति समूह दल का लक्ष्य पूरे देश की महिलाओं और पुरुषों को जोड़कर भ्रष्टाचार व अनाचार को समाप्त करना है। संगठन ने विभिन्न राज्यों में विस्तार करते हुए जनता का समर्थन अर्जित किया। यह केवल एक राजनीतिक पहल नहीं बल्कि समाज में न्याय, समानता और शुद्धिकरण की दिशा में बढ़ाया गया ठोस कदम था। आंदोलन ने जन-जन को जोड़कर एक मजबूत परिवर्तनकारी शक्ति का रूप लिया।

img

नारी सशक्तिकरन

नारी के मान से ही सुख, समृद्धि का साम्राज्य हो सकता है। इस लिए वर्तमान लोकतंत्र में महिलाओं की प्रधानता, नेतृत्व, उनके हाथ में पूर्ण रूप से शासन सत्ता की बागडोर सौंप देने से एक नवीन राजनैतिक व्यवस्था का आगाज होगा वहीं नैतिकता, ईमानदारी, मानवता के आधार पर एक ऐसे समाज का निर्माण होगा जहां व्यक्ति और समूह के समेकित विकास के समुचित अवसर होगा।

img

मतदाताओं से अपील

मतदाताओं से अपील है की जिस प्रकार आप चिकित्सक का चयन किसी जाति पाती मजहब धर्म के आधार पर नहीं करते ठीक उसी प्रकार नेताओं का चयन और समर्थन जातिगत आधार पर न करें। नवाचारी, मानवतावादी किसी भी राजनेता को समर्थन दें। यदि ऐसा होता है तो एक उन्नत और स्वस्थ्य समाज का आधारशिला होगा।

महिला शक्ति समूह दल
img

संगणकतांत्रिक शासन

आज इंसानी नैतिकता और उसके बनाए नियम भ्रष्टाचार, पापाचार और अनाचार को पूर्ण रूप से खत्म करने में असमर्थ हैं; इसके लिए सुपर क्वांटम कंप्यूटर जैसी उन्नत मशीन की तकनीक ही अंतिम समाधान होगी।" महिला शक्ति समूह दल, राजनीति में दहकते भ्रष्टाचार के ज्वाला को शपथ, संकल्प के मामूली जल से नहीं बल्कि ऐसे शक्तिशाली रोबोटिक मशीन से समाप्त करेगी।

img

नवाचार और प्रौद्योगिकी

भ्रष्टाचार को नैतिकता, मानवता, ईमानदारी, सपथ, संकल्प के सहारे खत्म नहीं किया जा सकता। इसे पूर्णतः खत्म करने के लिए सुपर क्वांटम कंप्यूटर युक्त कृत्रिम बुद्धिमता प्रणाली के मशीन विकसित करना होगा। सत्ता में आने पर जिसकी आधारशिला रखेगी महिला शक्ति समूह दल।

हमारी प्रेरणा: हमारे आदर्श

हमारी प्रेरणा: हमारे आदर्श

महिला शक्ति समूह दल अपनी प्रेरणा सनातन संस्कृति की महान हस्तियों और मूल्यों से प्राप्त करता है। ये आदर्श हमारे मार्ग को प्रकाशित करते हैं और हमें जनकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं:

माता सरस्वती
धरती माता
भारत माता
गौ माता
देव गुरु बृहस्पति
भगवान श्री कृष्ण
श्री विदुर जी
सनातन शास्त्र, वेद, पुराण, उपनिषद्
भारतीय संविधान
भारत का समस्त जनसमुदाय

"ज्ञान, बुद्धि, और कला की देवी, जो हमें सत्य और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।"

माता सरस्वती

ज्ञान और कला की देवी

"जिसने हम सभी के भार को सहन किया है। प्रकृति का प्रतीक, जो हमें पर्यावरण अहमियत मूल्यों, संरक्षण और स्थिरता की ओर अग्रसारित करती है।"

धरती माता

प्रकृति और स्थिरता का प्रतीक

"जिस देश की परिसीमा में हम सभी रहते हैं। राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक, जो हमें देश की नि:स्वार्थ सेवा और समृद्धि के लिए प्रेरित करती है।"

भारत माता

राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक

"जिसने हम सभी को मईया के बाद सबसे अधिक दूध पिलाया। करुणा, सेवा, और सनातन संस्कृति का प्रतीक, जो हमें सामाजिक सद्भाव की ओर ले जाता है।"

गौ माता

करुणा और सेवा का प्रतीक

"नीति, कूटनीति, राजनीति शास्त्र के रचयिता और ज्ञान के गुरु, जो हमें शासन प्रशासन में दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता प्रदान करते हैं।"

देव गुरु बृहस्पति

नीति और कूटनीति के आचार्य

"अब तक के महान राजनैतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, अद्भुत अनोखे नेतृत्व कौशल, और धर्म के प्रतीक, जिनके जीवन और उपदेशों से हम नैतिकता और रणनीति सीखते हैं।"

भगवान श्री कृष्ण

धर्म और नेतृत्व के प्रतीक

"नीतिशास्त्र और नैतिक शासन के प्रणेता, जो हमें सत्य, ईमानदारी और न्याय का पाठ पढ़ाते हैं।"

श्री विदुर जी

नीति और न्याय के आचार्य

"भारतीय संस्कृति का मूल आधार, जो हमें जीवन के उच्च आदर्शों और आध्यात्मिकता, धार्मिकता का मार्ग दिखाते हैं।"

सनातन शास्त्र, वेद, पुराण, उपनिषद्

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का स्रोत

"समानता, स्वतंत्रता, और न्याय का प्रतीक, जो हमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध करता है।"

भारतीय संविधान

लोकतंत्र और न्याय का आधार

"हमारी ताकत और प्रेरणा का स्रोत, जो हमें सभी के लिए समान अवसर और सम्मान की दिशा में कार्य करने को प्रेरित करता है।"

भारत का समस्त जनसमुदाय

राष्ट्र की शक्ति और प्रेरणा
Team Member

Our Dedicated Leaders

मंजू कश्यप

मंजू कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला शक्ति समूह दल

“राजनीति यदि किसी एक मान्यतावाद के परिसिमा में न रहकर विभिन्न मान्यताओं के सकारात्मक पहलुओं पर गौर कर किया जाए तो वह नि:संदेह मानवतावाद के सर्वश्रेष्ठ बिंदु होगा।”

हमारी गतिविधियों का हिस्सा बनें

अभी जुड़ें
हमारी प्रमुख गतिविधियां

महिला शक्ति समूह दल की झलकियां

सभी देखें
MSSD Event 1

AI आधारित शासन व्यवस्थान

AI आधारित शासन व्यवस्था

MSSD Event 2

शिक्षा और स्वावलंबन कार्यक्रम

_महिला शिक्षा और कौशल विकास

MSSD Event 3

सामाजिक न्याय रैली

_समानता और अधिकारों की पहल

हमारी प्रतिबद्धता: भ्रष्टाचार मुक्त भारत

वर्तमान युग में भ्रष्टाचार, नैतिकता, और मानवता के सामने एक बड़ी चुनौती बन चुका है। पारंपरिक उपाय, जैसे शपथ, संकल्प और लंबी कानूनी प्रक्रिया के तहत, भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने में असफल रहे हैं। महिला शक्ति समूह दल इस समस्या का समाधान करने के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण अपन चुका है...

युवा

युवा

महिला

महिला

पर्यावरण

पर्यावरण

शिक्षा

शिक्षा

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

किसान

किसान

मजदूर

मजदूर

AI आधारित शासन व्यवस्था

AI आधारित शासन व्यवस्था

संगणकतांत्रिक सरकार

संगणकतांत्रिक सरकार

भविष्य की तैयारी

भविष्य की तैयारी

महिला शक्ति समूह दल प्रेस कॉन्फ्रेंस

महिला शक्ति समूह दल द्वारा आयोजित आधिकारिक हिंदी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अभिलेखागार को देखें। मंत्रालय की ओर से सीधे साझा किए गए महत्वपूर्ण घोषणाएँ, वक्तव्य और मुख्य आकर्षणों से अवगत रहें।

MSSD शिक्षा कार्यक्रम - नई पहल
शिक्षा एवं जनसंवाद पर MSSD कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय ने नई पहल की घोषणा की।
MSSD महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
MSSD महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की झलकियाँ
महिला शक्ति समूह दल - किसान दिवस
महिला शक्ति समूह दल - किसान दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर ‘महिला शक्ति समूह दल’ की पहली भव्य महिला तिरंगा रैली सफल।
स्वतंत्रता दिवस पर ‘महिला शक्ति समूह दल’ की पहली भव्य महिला तिरंगा रैली सफल।
स्वतंत्रता दिवस पर ‘महिला शक्ति समूह दल’ की पहली भव्य महिला तिरंगा रैली सफल।
स्वतंत्रता दिवस पर ‘महिला शक्ति समूह दल’ की पहली भव्य महिला तिरंगा रैली सफल।
MSSD शिक्षा कार्यक्रम - नई पहल
शिक्षा एवं जनसंवाद पर MSSD कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय ने नई पहल की घोषणा की।
सोशल मीडिया
भाषण

शिक्षा एवं जनसंवाद पर MSSD कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय ने नई पहल की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय

Wednesday, 10 Sep 2025

शिक्षा एवं जनसंवाद पर MSSD कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय ने नई पहल की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय

Wednesday, 10 Sep 2025
घटनाएँ
MSSD LIVE
LIVE शक्ति आह्वान रैली - दिल्ली

दिल्ली में आयोजित शक्ति आह्वान रैली जिसमें हजारों समर्थकों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता ने संगठन की नीतियाँ साझा कीं।

Watch Live
LIVE शक्ति आह्वान कार्यकम - पुणे

पुणे में शक्ति आह्वान — स्थानीय नेताओं के साथ बैठक और रैली।

Watch Live
शक्ति आह्वान कार्यक्रम
कोई आगामी शक्ति आह्वान कार्यक्रम उपलब्ध नहीं।
सभी शक्ति आह्वान कार्यक्रम देखें
चुनावी जनसभा कार्यक्रम
कोई आगामी चुनावी जनसभा कार्यक्रम उपलब्ध नहीं।
सभी चुनावी जनसभा कार्यक्रम देखें
पद यात्रा कार्यक्रम
कोई आगामी पद यात्रा कार्यक्रम उपलब्ध नहीं।
सभी पद यात्रा कार्यक्रम देखें

We are Featured In

img
img
img