महिला शक्ति समूह दल (MSSD) एक सामाजिक और राजनीतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को सशक्त बनाना है। हम समानता, न्याय और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
हमारा संगठन मानता है कि समाज और राष्ट्र का सही विकास तभी संभव है जब महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिले। पुरुष प्रधान व्यवस्था ने वर्षों से महिलाओं को केवल घरेलू दायरे में सीमित रखा है, जिसके कारण नैतिकता, ईमानदारी और मानवता कमजोर हुई है। आज आवश्यकता है कि महिलाओं को समूह से संसद तक जोड़ा जाए, ताकि वे समाज और राजनीति की कर्णधार बन सकें। हमारा उद्देश्य केवल महिलाओं को सशक्त करना नहीं है, बल्कि समाज में नैतिकता और पारदर्शिता को पुनर्स्थापित करना है।
नीचे हमारी सभी नीतियाँ और उद्देश्य विस्तार से दिए गए हैं, जिनके माध्यम से हम समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं।