महिला शक्ति समूह दल (MSSD) एक सामाजिक और राजनीतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को सशक्त बनाना है। हम समानता, न्याय और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
🌹 नारी नेतृत्व सम्मान समारोह 2026 🌹
महिलाओं की प्रधानता और नेतृत्व: उनके हाथ शासन सत्ता की बागडोर हेतु एक व्यापक अधिवेशन
भारत की राजनैतिक दिशा को नया आयाम देने की पहल..
कार्यक्रम का उद्देश्य
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, राजनैतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हम 'नारी नेतृत्व सम्मान कार्यक्रम' के माध्यम से देश की उन असाधारण नारियों को सम्मानित करने जा रहे हैं, जिन्होंने सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सशक्त करने और राजनीति में उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम का विवरण
प्रमुख आकर्षण:
पंजीकरण
आयोजक और संयोजक
श्रीमती मंजू कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला शक्ति समूह दल)
संयोजक:
श्रीमती शीतल भूतेश्वरी, महाराष्ट्र राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (महिला शक्ति समूह दल)
सबीना खातून, ठेकमा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य (महिला शक्ति समूह दल)
सानिध्य
भगवत कथा वाचिका साध्वी श्वेतिमा माधव प्रिया जी (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश)
कार्यक्रम समन्वयक:
प्रेरणास्तंभ
▪️ सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय जी महराज ▪️ डॉ. अभिषेक कुमार
संपर्क व जानकारी:
सहयोगी संस्थाएं
विशेष संदेश
यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि भारत की नारी शक्ति को राजनीति और समाज के केंद्र में लाने की एक क्रांतिकारी पहल है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और देश की नई दिशा तय करें। एक नवीन राजनैतिक व्यवस्था का आगाज करें।
जय भारत माता! जय धरती माता! सशक्त नारी, सशक्त भारत!